झारखंड में छाये रहेंगे बादल, तीन नवंबर तक बारिश की संभावना
रांची, 30 अक्टूबर । राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में तीन नवंबर तक बादल छाए रहने और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी।
इधर, चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण रांची सहित राज्य के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश लातेहार जिले के बालूमाथ में 111.5 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में शुक्रवार की सुबह से बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। साथ ही कुहासा भी देखा गया। हालांकि बाद में मौसम साफ हो गया। वहीं दोपहर बाद भी बादल छाए रहे और मौसम में ठंडक महसूस की गई।
राज्य के जिन इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई उनमें कुरडेग 90.6 मिमी, डालटेनगंज 75 मिमी, गारू 60.4, धालभुमगढ़ 50 मिमी, घातशिला 46 मिमी, चंदनक्यारी 46.2 मिमी, गुडाबांधा 46.2, पुटकी डीवीसी 44 मिमी, नंदाडीह 42.2 मिमी, चंदवा 41.6 मिमी, गोविंदपुर 41 मिमी, भवनाथपुर 40.6 मिमी, सिमडेगा 39.6, बड़किसुरैया 39.4, पांकी में 39.4 मिमी, जगन्नाथपुर 38.8 मिमी, नाला 38.6 मिमी, चैनपुर में 38.6 मिमी सहित अन्य इलाके शामिल हैं।
शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री, बोकारो में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।










