सिलेंडर और चूल्हा किया था चोरी, तीन आरोपित गिरफ्तार
हरिद्वार, 10 मार्च (हि.स.)। घर से गैस सिलेंडर और चूल्हा चोरी करने के आरोपितों को पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करते हुए चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। पकड़े गए आरोपित विभिन्न मामलों में पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।
जनपद के थाना भगवानपुर क्षेत्र निवासी रोहित कश्यप पुत्र ब्रह्मपाल कश्यप निवासी सिकन्दरपुर भगवानपुर ने पुलिस को तहरीर देकर 07 मार्च को घर के अन्दर रखे एक गैस सिलेडंर व एक गैस के चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने चोरों की धर पकड़ के लिए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपितों के नाम कोकीन पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम सिकन्दरपुर भैंसवाल थाना भगवानपुर, अरुण पुत्र गुरुबचन निवासी सिकन्दरपुर भैंसवाल व जावेद उर्फ जोनी पुत्र शकील निवासी खुब्बनपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को चोरी किये गये गैस सिलेंडर और गैस चूल्हे के साथ ग्राम सिकन्दरपुर चौक आम के बाग के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।








