देवा मेले में समूह गान और एकल नृत्य कर बच्चों ने माेहा मन
बाराबंकी, 29 अक्टूबर ।देवा मेला ऑडिटोरियम में बेसिक शिक्षा परिषद के छात्र-छात्राओं ने समूह गान और एकल नृत्य प्रतियोगिताओं में शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने लोक संस्कृति और नारी सशक्तीकरण से जुड़े गीतों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई।
समूह गान प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बंकी ने प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय पनिहाल, हरख ने द्वितीय और कंपोजिट विद्यालय सादुल्लापुर, सिद्धौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, एकल नृत्य में उच्च प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर, फतेहपुर प्रथम, कंपोजिट विद्यालय सादुल्लापुर द्वितीय और प्राथमिक विद्यालय माधवपुर, देवा तृतीय स्थान पर रहा।










