छह साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी, मकान मालिक गिरफ्तार
दुर्ग, 04 अक्टूबर । जिले में एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि मकान मालिक ने मासमू बच्ची के प्राइवेट पार्ट को जबरन छेड़छाड़ कर दरिंदगी की। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपित मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला खुर्सीपारा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित बच्ची के परिजनोें ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि वह 2021 से अपने परिवार के साथ आरोपित दिलावर के मकान में किराए से रहते थे। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि है मकान मालिक दिलावर लंबे समय से बच्ची पर बुरी नजर रखता था। परिजनों के अनुसार आरोपित ने पहले भी बच्ची के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी। लेकिन वह अपने प्रयास में सफल नहीं हो सका।
2 अक्टूबर को उसने दोबारा बच्ची के प्राइवेट पार्ट को टच कर दरिंदगी की। घटना के बाद तेज दर्द और ब्लीडिंग होने से बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। परिजन जब उसे अस्पताल ले गए, तब डाॅक्टर ने जांच के बाद निजी अंग से छेड़छाड़ की जानकारी दी। जहां जांच में यौन अपराध की पुष्टि होने के बाद परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है। पीड़ित परिवार की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित मकान मालिक के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
एएसपी शोभराज अग्रवाल ने रविवार काे बताया कि बच्ची के परिजनों के हवाले से बताया कि 2 अक्टूबर को आरोपित को मौका मिला और उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित मकान मालिक के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।










