-----------------------

इतिहास के पन्नों में 20 अगस्त : फिरोजाबाद रेल हादसा, जिसमें मारे गए 250 से ज्यादा यात्री

इतिहास में 20 अगस्त की तारीख भारतीय रेल की सबसे भीषण दुर्घटनाओं में से एक फिरोजाबाद रेल हादसे की याद दिलाती है। 20 अगस्त 1995 को उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस के बीच भीषण टक्कर हुई थी। इस दुर्घटना में 250 से अधिक यात्रियों की मौत हुई थी, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे।

हादसा इतना भयावह था कि दोनों ट्रेनों के कई डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और राहत एवं बचाव दल को मलबे में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए कई घंटों तक अभियान चलाना पड़ा।

फिरोजाबाद रेल हादसे ने उस समय भारतीय रेल की सुरक्षा व्यवस्था और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अपनाए जा रहे उपायों पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। बड़ी संख्या में यात्रियों की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया था।

यह हादसा भारतीय रेल के इतिहास की उन त्रासद घटनाओं में शामिल है, जिसने रेल यात्रा में सुरक्षा के महत्व को रेखांकित किया। फिरोजाबाद की वह भयावह रात आज भी रेल दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले यात्रियों की याद के साथ देश की सामूहिक स्मृति में दर्ज है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1597 – पूर्वी एशिया से डच ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला जहाज वापस आया।

1828 – राजा राम मोहन राय के ब्रह्म समाज के पहले सत्र का कलकत्ता (अब कोलकाता) में समापन।

1897 – रोनाल्ड रॉस ने कलकत्ता(अब कोलकाता) के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में काम करने के दौरान मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की।

1913 – फ्रांस के एडोल्फ पेगोड पैराशूट के जरिए विमान से उतरने वाले पहले पायलट बने।

1921 – केरल के मालाबार क्षेत्र में मोपला विद्रोह की शुरुआत हुई।

1949 – यूरोपीय देश हंगरी में संविधान को अंगीकार किया गया।

1955 – मोरक्को और अल्जीरिया में फ्रांस-विरोधी दंगों में सैकडों लोग मारे गए।

1960 – अपनी स्वतंत्रता की घोषणा करते हुए माली महासंघ से सेनेगल अलग हुआ।

1962 – दुनिया का पहला परमाणु संचालित नागरिक जहाज एनएस सवाना अपनी पहली यात्रा पर निकला।

1972 – तत्कालीन सोवियत रुस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1979 – तत्कालीन प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के 23 दिनों के अंदर ही इस्तीफा दिया।

1988 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक का हवाई दुर्घटना में निधन एवं सीनेट के सभापति गुलाम इशहाक खान राष्ट्रपति बने।

1988 – भारत और नेपाल में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।

1991 – उत्तरी यूरोपीय देश इस्तोनिया ने तत्कालीन सोवियत रुस संघ से अलग होने की घोषणा की।

1994 – सं.रा. अमेरिका द्वारा क्यूबा के शरणार्थियों को आश्रय देने की 28 वर्ष की पुरानी नीति को समाप्त करने की घोषणा।

1998 – लिएंडर पेस ने पीट सम्प्रास को हराकर पायलेट पेन अंतरराष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता जीता।

2001 – स्पेन में भारतीय चैम्पियन विश्वनाथन आनन्द ने स्पेन के अलेक्सेई शिरोव को शिकस्त देकर विलारोडेज शतरंज चैम्पियनशिप का खिताब जीता।

2002 – फिलिस्तीन छापामार नेता अबू निदाल मरा पाया गया।

2004 – फोर्ब्स पत्रिका ने विश्व की सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की। अमेरिका की कोंडोलीजा राइस, चीन की वू यी तथा भारत की सोनिया गांधी क्रमश: प्रथम तीन स्थानों पर।

2008 – भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध कलाकार अरुणा साई राम को अमेरिका में विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया।

2008 – रसायन व उर्वरक मंत्री राम विलास पासवान ने खाद उद्योग को चालू वित्त वर्ष में 22,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देने की घोषणा की।

2013 – उत्तरी काकेशस में रूसी पुलिस की कार्रवाई में नौ आतंकवादी मारे गए।

2012 – वेनेजुएला की राजधानी काराकस में दंगे में 20 लोग मरे।

2018 – अफगान बलों ने उत्तरी कुंदूज प्रांत में एक अभियान चलाकर तालिबान द्वारा कुछ घंटों पहले अगवा किए गए 149 लोगों के छुड़ाया।

2018 – भारत की विनेश फोगाट ने जकार्ता एशियाई खेलों की महिला कुश्ती प्रतियोगिता के 50 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह देश की पहली महिला पहलवान बनीं।

जन्म

1685 – फर्रुखसियर – मुगल वंश के अजीमुश्शान का पुत्र।

1799 – जेम्स प्रिंसेप – ब्राह्मी लिपि भाषाविद् एवं अशोक के शिलालेख पढ़ने वाले प्रथम अंग्रेज व्यक्ति।

1915 – डी. देवराज अर्स – कर्नाटक के 8वें मुख्यमंत्री।

1917 – त्रिलोचन शास्त्री – प्रगतिशील काव्य धारा के प्रसिद्ध कवि।

1919 – बी. जे. दीवान – आंध्र प्रदेश के कार्यवाहक राज्यपाल थे।

1940 – राजेन्द्र कुमार पचौरी – अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित प्रसिद्ध पर्यावरणविद।

1944 – राजीव गांधी – भारत के नौवें प्रधानमंत्री।

1944 – कुमारी नाज – हिन्दी फिल्म अभिनेत्री।

1946 – एन. आर. नारायणमूर्ति – इंफोसिस कंपनी के संस्थापक।

1976 – रणदीप हुड्डा – अभिनेता।

1986 – तानिया सचदेव – भारत की महिला शतरंज खिलाड़ी।

निधन

1991 – गोपीनाथ मोहंती – उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।

2011 – राम शरण शर्मा – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद।

2013 – राजीव गांधी – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री।

2014 – बी. के. एस. आयंगर – प्रसिद्ध भारतीय योग गुरु।

महत्वपूर्ण अवसर

– सद्भावना दिवस (राजीव गांधी जयंती)।