attempted-murder-two-accused-bastar

हत्या के प्रयास के फरार दाे आरोपित 07 माह बाद गिरफ्तार

जगदलपुर, 08 अगस्त । बस्तर जिले के बस्तर थाना क्षेत्रान्तर्गत हत्या के प्रयास के फरार दाे आरोपितों देवा बघेल पिता सीताराम बघेल उम्र 24 वर्ष निवासी बस्तर फरसा पारा एवं देवनाथ बघेल पिता शोभा राम बघेल उम्र 23 वर्ष निवासी बस्तर केरागुड़ा पारा थाना बस्तर काे लगभग 07 माह बाद आज शनिवार काे गिरफ्तार किया है। आरोपितों के खिलाफ अपराध घटित करने का पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से दोनो आरोपितों को आज कार्रवाई उपरांत न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी छोटू कश्यप निवासी छापर भानपुरी ने थाना बस्तर में एफआईआर दर्ज कराया कि उसका भाई आहत सूरज कश्यप उम्र 22 वर्ष निवासी छापर भानपुरी के साथ आरोपितों द्वारा इच्छापुर मेला में वाद विवाद झगड़ा लड़ाई किया गया था। 30 जनवरी 2026 को बस्तर मेला में घटना स्थल भाटीपारा चौक बस्तर में आरोपित देवा बघेल के द्वारा अपने अन्य साथी को बुलाकर आहत सूरज कश्यप के आंख में मिर्ची पाउडर डालकर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये उसके सिर, पैर में डण्डा से मारपीट की थी । इससे उसे गंभीर चोटें आई थी, तथा आहत सूरज का साथी उदय को भी मारपीट कर चोट पहुंचाया गया।

सूरज को उपचार हेतु तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिस पर थाना बस्तर में अपराध क्रमांक 18/2026 धारा 296,115(2),351(2),109,3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। अपराध पंजीबद्ध के पश्चात से आरोपित फरार थे।

थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपित देवा बघेल एवं देवनाथ बघेल का लगातार पता तलाश किया जा रहा था। जिसे आज मुखबीर की सूचना के आधार पर उपरोक्त दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया ।आरोपितों के द्वारा पूर्व रंजिश पर बस्तर मेला में आहत सूरज कश्यप के साथ जान से मारने की नियत से डण्डे से प्राणघातक हमला कर चोट पहुंचाना व आहत सूरज का साथी उदय को भी मारपीट करना अपराध कबुल किया गया। घटना में प्रयुक्त एक बांस का डण्डा को मुख्य आरोपित देवा बघेल के कब्जे से जप्त किया गया।

सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी बस्तर निरीक्षक संतोष सिंह, उप निरीक्षक अरूण कुमार सिन्हा, सहा. उप निरीक्षक चतुर राम बघेल, प्रधान आरक्षक 391 उमेश चंदेल, प्रधान आरक्षक 311 ढोलू राम बघेल, आरक्षक 733 भुवनलाल शार्दूल, डीएसएफ. आरक्षक 4051 निरंजन वैध का योगदान रहा।