up-bijnor-fm-transfer-sthapana

बिजनौर : नजीबाबाद में एफएम ट्रांसफार्मर की स्थापना जनहित की मांग : शैलेन्द्र चौधरी

बिजनौर, 14 जुलाई । अपना दल (एस) बिजनौर जनपद के जिलाध्यक्ष एडवोकेट शैलेन्द्र चौधरी ने नजीबाबाद में आकाशवाणी एफएम ट्रांसमीटर की स्थापना के संबंध में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र प्रेषित किया गया। साथ ही अपनी नेता एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से भी इस महत्वपूर्ण जनहित के विषय में आग्रह करने की बात कही है, ताकि इस मांग का शीघ्र समाधान हो सके।

शैलेन्द्र चौधरी ने कहा कि हम केवल सोशल मीडिया और फेसबुक तक सीमित राजनीति में विश्वास नहीं रखते, बल्कि जनहित के मुद्दों को धरातल पर हल कराने के लिए निरंतर प्रयास करते हैं। नजीबाबाद सहित पूरे क्षेत्र के लाखों श्रोताओं, विद्यार्थियों, साहित्यकारों, कलाकारों एवं आम नागरिकों के हित में एफएम ट्रांसमीटर की स्थापना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार एवं संबंधित मंत्रालय इस जनहित की मांग पर सकारात्मक निर्णय लेकर नजीबाबाद में जल्द ही एफएम ट्रांसमीटर स्थापना की प्रक्रिया प्रारंभ करेंगे।

इस अभियान में जिला कोषाध्यक्ष वकील अहमद, शाहिद अहमद तथा किशोर कुमार, विधान सभा अध्यक्ष अभिषेक, प्रदीप चाहल, सोनिया मलिक, आकाश तोमर, नरेश सिंह, विनोद कुमार, देवेंद्र सिंह, नूर आलम, नईम अहमद वाजिद, कोमल चौधरी, नफीस, कबीर अहमद, डॉ सादाब सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।————