student-dies-under-suspicious

नाेएडा में छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

नोएडा, 29 जून । उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 में रहने वाले एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार उसकी मौत हृदय घात के चलती हुई है।थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि मूल रूप से केरल प्रांत के रहने वाले मयूर (23) एक नामी यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। वह सेक्टर 108 में अपने दोस्तों के साथ रहता था। बीती रात को उनसे दोस्तों ने उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही कारण का पता चलेगा। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।