शादी का झांसा देकर सीनियर आईपीएस ने महिला से किया दुष्कर्म
जयपुर, 02 मई । राजस्थान पुलिस के सीनियर आईपीएस ऑफिसर पर एक 53 साल की महिला ने मारपीट व शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए दूसरे राज्य से डाक के जरिए मालवीय नगर थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने डाक के जरिए मिली शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने पीड़िता को 3 मई को बयान दर्ज कराने और मेडिकल जांच के लिए जयपुर बुलाया है।
वहीं आईजी (मानवाधिकार) किशन सहाय ने सभी आरोपों को दरकिनार करते हुए मोबाइल चैट की सहीं से जांच करने की अपील की है। 53 वर्षीय पीड़िता ने दूसरे राज्य से डाक के जरिए 29 अप्रैल को मामला दर्ज कराया है कि आईजी मानवाधिकार के किशन सहाय ने उसे शादी का झांसा देकर सरकारी रेजिडेंस पर बुलाया और और मोबाइल बंद कर मारपीट की और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस में शिकायत नहीं करने को लेकर धमकाया। तीन महीने तक वीडियो कॉल पर भी धमकी दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकी आईपीएस किशन सहाय ने इन आरोपों को षड़यंत्र बताते हुए पुलिस से मोबाइल चैट की सही से जांच करने को कहा है।
आईपीएस किशन सहाय दो साल पहले भी भगवान और धार्मिक ग्रंथों पर विवादित बयान देने के मामले में विवादों में रहे चुके है। इसी के साथ चुनावी ड्यूटी बीच में छोड़कर लौटने का भी आरोप इन पर लगा था।









