दिल्ली में एक जज ने की आत्महत्या
नई दिल्ली, 02 मई । दिल्ली में एक जज ने शनिवार को आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दिल्ली के सफदरजंग इलाके में रहने वाले जज अमन कुमार शर्मा ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
जज ने ऐसा कदम क्यों उठाया, अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।
जज अमन कुमार शर्मा उत्तर पूर्वी दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव थे।









