siddhant-jains-strict-steps

हिसार में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसपी सिद्धांत जैन के सख्त कदम सराहनीय : सातरोड़

जैन के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियानों को जनहित में एक मजबूत और सकारात्मक पहल बताया।

पवन बलराज सातरोड़ ने शनिवार काे कहा कि जिस प्रकार से हिसार

पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है, वह समाज के लिए एक बड़ी राहत

की बात है। नशा आज युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने वाली सबसे बड़ी समस्या बन चुका

है, जिससे न केवल परिवार बल्कि पूरा समाज प्रभावित हो रहा है। ऐसे में नशा माफियाओं

पर शिकंजा कसना और उन्हें कानून के दायरे में लाना बेहद जरूरी और सराहनीय कदम है। उन्होंने

कहा कि जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा की जा रही

सख्त कार्रवाई से आम जनता को राहत मिल रही है।

पवन बलराज सातरोड़ ने कहा कि कानून को हाथ में

लेने वाले लोगों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई होना एक मजबूत प्रशासन की पहचान

होती है। हिसार पुलिस इसी दिशा में प्रभावी ढंग से काम कर रही है जो समाज के लिए सकारात्मक

संकेत है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की यह जिम्मेदारी है कि वह हर वर्ग विशेषकर

कमजोर और वंचित समाज को सुरक्षा का एहसास दिलाए। वर्तमान में जो कार्रवाई की जा रही

है उससे यह विश्वास मजबूत हुआ है कि कानून सबके लिए समान है और अपराधियों को किसी भी

सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।