कांग्रेस के गांव चलो अभियान में नगरनार ब्लॉक के माड़पाल में हुई बैठक
जगदलपुर, 09 अप्रैल । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार एवं मिशन गांव चलो अभियान के तहत पूर्व विधायक रेखचंद जैन व नगरनार ब्लॉक प्रभारी उमाशंकर शुक्ला की उपस्थिति में नगरनार ब्लॉक के ग्राम खुटपदर मंडल के मड़पाल में गुरुवार काे बूथ कमेटी व पंचायत कमेटी गठन प्रकिया हेतु बैठक हुई।
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी “मिशन गांव चलो अभियान” के तहत संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना है। सभी एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और गांव-गांव तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने का संकल्प ले “मिशन गांव चलो अभियान” का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करना, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना और आगामी चुनावों के लिए मजबूत आधार तैयार करना है।
इस बैठक में मुख्य रूप से नगरनार ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया, वीरेंद्र साहनी, नीलुराम बघेल, पूर्णिमा सिरिल, प्रभुदास, बलराम कोकडू, राजेश कश्यप, सीताराम कश्यप, लेखन बघेल, रामलू, सोहन नायक, भुवन, कमलेश, मनोज, राजेंद्र, हरिसिंह, सुखदेव, भागीरथी, दया, बुदरू, नीलकंठ, जयमन, गौरी, तुलसी, राधामनी, जोमनी, फूलमती, हेमा, खुदरी, रुपाया, सोमधर,सोनधर, गुरु, सोहन, राम, दशरथ, लक्ष्मी नारायण, सायबो, धनुर्जय, चैतराम व अन्य मौजूद रहे ।









