देवबलहारी व सुहानी ने जीती विवेक मैराथन दाैड़ प्रतियोगिता , 1400 छात्र छात्राओं ने किया प्रतिभाग
बिजनौर, 0७ मार्च | उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के विवेक विश्वविद्यालय द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मंगलवार काे मैराथन दाैड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पुरुष वर्ग मे देव बलहारी तथा महिला वर्ग में सुहानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर पुरुष वर्ग में सनी कुमार तथा महिला वर्ग में सानिया रही तथा तृतीय स्थान पर पुरुष वर्ग में अभिषेक एवं महिला वर्ग मे मेघा रहीं। इसके अलावा प्रथम 40 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। मैराथन मे प्रथम पुरस्कार ग्यारह हजार रुपये द्वितीय पुरस्कार 5100 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 2100 रुपये महिला व पुरुष दोनों वर्गो को अलग अलग दिये गये। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्राें ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।









