jh-girls-body-found-police-investigating

(अपडेट) जमशेदपुर में पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव, पहचान के बाद पुलिस की जांच तेज

पूर्वी सिंहभूम, 17 मार्च । जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत काबली कब्रिस्तान के पास झाड़ियों से घिरे सुनसान इलाके में मंगलवार सुबह एक किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला। बाद में उसकी पहचान बिष्टुपुर गुरुद्वारा बस्ती निवासी 17 वर्षीय शिवानी कुमारी के रूप में हुई।

सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना के सब-इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पेड़ से शव लटका मिलने की पुष्टि हुई। पुलिस ने पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराते हुए शव को नीचे उतारा और पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका की पहचान के बाद परिजनों से पूछताछ की गई। परिजनों के अनुसार, शिवानी मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। हालांकि, यह अब भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह जुगसलाई के इस सुनसान इलाके तक कैसे पहुंची और किन परिस्थितियों में यह घटना हुई।