रायपुर : मुख्यमंत्री साय से राज्यसभा सांसद उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा ने की सौजन्य भेंट
रायपुर, 04 मार्च । भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा सांसद उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा ने आज बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी राज्यसभा सांसद उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा को होली की शुभकामनाओं सहित उन्हें छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए नामित किये जाने की बधाई दीं। उन्होंने कहा कि, हमें पूर्ण विश्वास है कि, वे उच्च सदन में छत्तीसगढ़ की जनभावनाओं, प्रदेश के हितों और विकास से जुड़े प्रत्येक महत्वपूर्ण मुद्दे को पूरी दृढ़ता, स्पष्टता और संवेदनशीलता के साथ उठाएंगी।
इस दौरान वन मंत्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सुशांत शुक्ला, राम गर्ग सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने होली के रंगों के साथ अपनत्व और सौहार्द का संदेश साझा किया।









