धारः राज्यसभा सांसद ने मध्यप्रदेश सरकार के वर्ष 2026-27 बजट पर पत्रकार-वार्ता को किया संबोधित
धार, 23 फ़रवरी । मध्य प्रदेश के धार में सोमवार को राज्यसभा सांसद डॉ कविता पाटीदार ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 बजट पर पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत रु 4.38 लाख करोड़ के ऐतिहासिक एवम सर्वसमावेशी बजट पर भाजपा जिला कार्यालय धार में आयोजित प्रेस वार्ता मे भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीपपटेल, जिलाध्यक्ष निलेश भारती,जिला महामंत्री देवेंद्र सोनोने भी उपस्थित रहे।
राज्यसभा सांसद डॉ कविता पाटीदार ने कहा कि यह बजट “GYAN-II “ माडल पर आधारित एक दूरदर्शी दस्तावेज है जो ग़रीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के समग्र उत्थान के साथ साथ अधोसंरचना और औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करेगा । उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आय व्यय का विवरण नही है बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण सशक्त रोडमैप है । भाजपा सरकार जनजातीय समुदाय की नई पीढ़ी को हर क्षेत्र में आगे लाने के लिये प्रतिबद्ध है। साथ ही जनजातीय सांस्कृतिक पहचान एवं विरासत को बनाये रखने के साथ ही विकास प्रक्रिया में हर स्तर पर उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। राज्य सरकार ने जनजातीय विदयार्थियों की शिक्षा के लिये पर्याप्त बजट प्रावधान किया है। शिक्षा के अलावा सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिये भी पर्याप्त धनराशि का प्रावधान किया गया है।
कृषि और किसान कल्याण के लिए 5 एच पी के कृषि पंपों हेतु रु 5276 करोड़ का प्रावधान दलहन आत्मनिर्भर मिशन के लिए 335 करोड़ तथा समर्थन मूल्य पर बोनस भुगतान हेतु रु 150 करोड़ निर्धारित किए गए हैं । आपातकालीन ऋण पर व्याज अनुदान के लिए 720 करोड़ की व्यवस्था की गई है । प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना के अन्तर्गत 1 लाख सोलर पंप उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है जिससे किसानों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध होगी । पशुपालन गतिविधियों के लिए 2364 करोड़ का प्रावधान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देगा।
ग़रीब कल्याण और सामाजिक सुरक्षा के लिए 2857 करोड़ तथा पिछड़ा वर्ग एवं अन्य वर्गों के कल्याण के लिए 1691 करोड़ का प्रावधान किया गया है ग्रामीण परिवारों को आबादी भूमि का मालिकाना हक प्रदान करने और पंजीयन व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन करने के लिए 3800 करोड़ कि व्यवस्था की गई है सांसद ने कहा कि ये निर्णय सामाजिक न्याय और आर्थिक स्थिरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
नारी सशक्तिकरण के लिए दिए बजट को बजट का आत्मा बताते हुए सांसद ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 के लिए रु 1801 करोड़ तथा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए 23883 करोड़ का प्रावधान किया गया है यशोदा दुग्ध प्रदाय योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों के पोषणस्तर को सुदृढ़ करने हेतु 700 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
यह बजट समावेशी विकास की अवधारणा को साकार करता है और मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने वाला निर्णायक कदम है । उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनेगा और मध्यप्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाएगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सरकार के माध्यम से जिले में पीएम मित्र पार्क मेडिकल कॉलेज तिलगारा और हातोद में उद्योग कार्य समेत इंदौर दाहोद रेल लाईन तथा धार नगर में धारनाथ लोक का निर्माण विकास की पहचान है।









