सोनीपत: भाजपा एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर आगे बढ़ रही है : बड़ौली
दलितों, पीड़ितों और वंचितों के कल्याण पर विशेष बल दिया।
बड़ौली
ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री के नेतृत्व और हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही
उज्ज्वला, आयुष्मान और गरीब कल्याण जैसी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने
का प्रयास हैं। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि को समर्पण
दिवस के रूप में मनाया जा रहा है और वर्ष भर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अंत में कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को आत्मसात कर समाज सेवा के लिए संकल्प लेने
का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम
में जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, विधायक कृष्ण गहलावत, विधायक पवन खरखौदा, सोनीपत प्रभारी
सतीश नांदल, पूर्व मंत्री कविता जैन, आजाद सिंह नेहरा, देवेंद्र कौशिक, सुमित्रा चौहान,
जिला महामंत्री नीरज कुमार एवं तरुण देवीदास, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री, महिला
मोर्चा जिला अध्यक्ष मोनिका दहिया, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार कटारिया, पुनीत त्यागी,
किशोर वशिष्ठ, नवीन मंगला, योगेश पाल अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।









