welcome-to-the-city-council-pr

चित्तौड़गढ़ नगर मंडल को नया नेतृत्व, नवनियुक्त भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गौरव त्यागी का स्वागत

चित्तौड़गढ़, 04 फ़रवरी । भारतीय जनता पार्टी चित्तौड़गढ़ नगर मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष गौरव त्यागी का सोमवार को नगर में भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के खासा उत्साह भी दिखाई दिया। गोल प्याऊ चौराहे पर जम कर आतिशबाजी की। नगर मंडल अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में आने पर जेसीबी से भी पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ। गोल प्याऊ चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने आतिशबाजी, माल्यार्पण और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष गौरव त्यागी ने कहा कि वे सभी को साथ लेकर चलेंगे और संगठन में किसी भी प्रकार की गुटबाजी को समाप्त कर आगामी नगर परिषद चुनाव जीत कर भाजपा का बोर्ड बनाने के लक्ष्य पर पूरी ताकत से काम करेंगे।उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में मजबूत टीमों का गठन कर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त किया जाएगा।त्यागी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए जिला अध्यक्ष रतन गाडरी, सांसद सीपी जोशी एवं विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन और कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में इस दौरान पूर्व यूआईटी चेयरमैन, सुरेश झंवर, हरीश ईनाणी, रघु शर्मा, हर्षवर्धनसिंह रूद, श्रवणसिंह राव, रामगोपाल ओझा, आरएनटी कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. वसीम खान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।