police-headquarters-tribute

पुलिस मुख्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित

जयपुर, 30 जनवरी । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वीके सिंह ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित के बाद रामधुनी व गांधीजी के प्रिय भजनों का गान हुआ। प्रातः 11 डीजीपी सहित पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एस सेंगाथिर, हवा सिंह घुमरिया, रुपिंदर सिघ, भूपेंद्र साहू, बीजू जार्ज जोसेफ सहित पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।