मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत नाहन में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन व विधायक अजय सोलंकी बैठे धरने पर
नाहन, 30 जनवरी । मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है और आज इसी कड़ी में सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में हिमाचल निर्माता डॉ वाई एस परमार की प्रतिमा के सम्मुख कांग्रेस ने जिला स्तरीय धरना किया। इसमें उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान भी शामिल हुए औए उनके साथ नाहन के विधायक अजय सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इसमें सम्मलित हुए।
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि मनरेगा यूपीए सरकार में एक ऐसा कानून लाया गया था जो करोड़ों लोगों को उनके घर के पास रोजगार उपलब्ध करा रहा था। इससे ग्रामीण क्षेत्रों सहित शहरी इलाकों में लोगो को रोजगार एक गारंटी के रूप में मिल रहा था। लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार ने इसका नाम के साथ स्वरूप हो बदल दिया है। अब केंद्र सरकार निर्धारित करेगी कि कहाँ प्राथमिकता पर कार्य किया जाना है। इसलिए कांग्रेस इसका विरोध कर रही है और यह विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।









