जींद : पट्टी फैक्टरी में लगी आग, तीन मजदूर झुलसे
जींद, 29 जनवरी । सफीदों स्थित गैस एजेंसी रोड पर गुरूवार को एक पट्टी फैक्टरी में आग लगने से तीन मजदूर आंशिक तौर पर झुलस गए और अंदर रखा माल तथा मशीनें जल गई। झुलसे मजदूरों को उपचार के लिए सफीदों के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फायर बिग्रेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सफीदों के गैस एजेंसी रोड पर पट्टी फैक्टरी में अचानक आग भड़क उठी। घटना के दौरान फैक्टरी में मजदूर अपना-अपना कार्य कर रहे थे। आग इतनी जल्दी फैली कि मजदूरों को मुशिकल से संभलने की मौका मिला। वहां मजदूरों ने आग पर काबू पाने की कोशिश भी की लेकिन आग फैलती चली गई। आग बुझाने के दौरान मजदूर गांव खेड़ा खेमावती निवासी विक्की, गांव रोझला निवासी सोमबीर व एक अन्य मजदूर आंशिक तौर पर झुलस गए। जिन्हें उपचार के नागरिक अस्पातल सफीदों ले जाया गया।
घटना की सूचना पाकर डायल 112 तथा फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। आग के कारण मशीनें तथा भारी मात्रा में तैयार तथा कच्चा माल जल कर राख हो गया। मजदूरों ने बताया कि काम ठीक तरीके से चला हुआ था कि अचानक पट्टियों के रोल में आग भड़क उठी तथा अन्य रोल तथा मशानों को चपेट में ले लिया। वह धुएं के बीच मुशिकल से बाहर निकले। उन्होंने बताया कि काई ज्वलनशील पदार्थ भी नही था। फिलहाल फैक्टरी में हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।









