मोदी के नेतृत्व में सत्ता सिर्फ राष्ट्र की प्रगति का साधन ही नहीं बल्कि सेवा तीर्थ : डॉ. महेंद्र सिंह
डाॅ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि एसआईआर अभियान लोकतंत्र की शुद्धिकरण का अभियान और देश के अंदर रह रहे घुसपैठियों के लिए काल है। फर्जी वोटिंग के बल पर जो लोग राजनीति कर रहे थे, अब उनकी दाल नहीं गलेगी। उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत गुलामी के हर अंश से मुक्त हो रहा है और देशवासियों का अपनी संस्कृति के प्रति आत्मविश्वास बढ़ा है। यही कारण है कि पहले लोग मेड इन अमेरिका, मेड इन चाइना के वस्तुओं का इस्तेमाल करते थे। आज मोदी के नेतृत्व में देशवासी मेक इन इंडिया को बढ़ावा दे रहे हैं और गर्व महसूस कर रहे हैं।
इसके पूर्व महापौर गणेश केसरवानी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका सर्किट हाउस में स्वागत किया। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह एक निजी काम से प्रयागराज आए थे। उन्हाेंने राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य से भेंट की और उनके साथ लखनऊ रवाना हुए। इस अवसर पर स्वागत करने वालों में राजेश केसरवानी, नटवरलाल भारती, राजेश शर्मा, विवेक अग्रवाल, किरन जायसवाल, प्रमोद मोदी, सुभाष वैश्य, हिमालय सोनकर, प्रशांत शुक्ला, अंकुश शर्मा, गिरजेश मिश्रा, पवन मिश्रा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता रहे।









