संयुक्त यूनियन और विभिन्न गांव के मुंडा ने सेल प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा
इस दौरान संयुक्त यूनियनों और जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि अब गुवा सेल प्रबंधन को मजदूरों की ताकत दिखाने का समय आ गया है। इसके लिए सभी एकजुट हो आंदोलन की रुपरेखा तैयार किया गया। मजदूरों ने कहा कि आंदोलन को वृहद रूप से तैयार करने के लिए गांव-गांव जाकर सभी ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा।
संयुक्त यूनियनों की विभिन्न मांगों में गुवा सेल में 19 बाहरी लोगों की प्रस्तावित बहाली रद्द करने, स्थानीय लोगों को रोजगार का अवसर देने, सफाई कर्मियों काे रविवार को अवकाश देने, जिन विभागों में रविवारी कार्य बंद है, उन्हें पुनः शुरू करने, ठेका मजदूरों की वार्षिक छुट्टी पांच दिन से बढ़ाकर 10 दिन करने सहित अन्य शामिल है।
विरोध प्रदर्शन में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक), झारखंड मजदूर मोर्चा यूनियन सहित कई जनप्रतिनिधि, पांच गांवों के मुंडा-मानकी, ग्रामीण सहित बड़ी संख्या में मजदूर शामिल थे।









