अपना घर आश्रम में उल्लास से मनाया गया गोवर्धन पूजा

इस अवसर पर समाजसेवी कविता वेंकट गाड़ोदिया और पंकज पोद्दार के सौजन्य से आश्रम में रह रहे दिव्यांग एवं निराश्रित लोगों तथा सेवादारों के लिए स्वादिष्ट व्यंजन मे पराठा, सब्जी, दाल, वेजिटेबल पुलाव, चिप्स, गुलाब जामुन के अलावा दोपहर और शाम को ड्राई फ्रूट खिलाकर सेवा की गई।

वहीं भोजन में परंपरागत गोवर्धन पूजा प्रसाद के साथ साथ विविध व्यंजन परोसा गया। मौके पर सबों ने कई खेल और गीत संगीत का भी आनंद उठाया।

ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने इस कार्य के लिए कविता वेंकट गाड़ोदिया और पंकज पोद्दार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के वंचित वर्ग के लिए ऐसे सेवाभावी कार्य समाज को सशक्त एवं संवेदनशील बनाते हैं।