दमोह-पुलिस स्मृति दिवस दमोह में शहीदों को नमन

इस अवसर पर जिले में शहीद हुये पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों के परिजनों को शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने कहा यह दिन अति महत्वपूर्ण है, इस दिन हम उन अमर बलिदानियों को याद करते हैं जिन्होंने कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहूति दे दी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, सीएसपी एच.आर.पांडे, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मनीष कुमार, थाना प्रभारी दमोह देहात रचना मिश्रा, थाना प्रभारी महिला थाना रजनी शुक्ला, यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को, आरआई अभिनव साहू, लाईन आफीसर दिनेश गोस्वामी सहित विभिन्न थानों के अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति रही।