21 को एक पारी में ही खुलेंगे रेलवे आरक्षण कार्यालय

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार दीपावली के मद्देनजर 21 अक्टूबर को जोधपुर मंडल के सभी आरक्षण केंद्रों पर पहली पारी में सुबह आठ से दोपहर बजे तक ही टिकट बुकिंग व अन्य आरक्षण संबंधी कार्य होंगे। इस दौरान आरक्षण चार्ट करने व करंट बुकिंग संबधी कार्य सामान्य कार्य दिवस की भांति यथावत होंगे। यह व्यवस्था केवल एक दिन के लिए प्रभावी रहेगी। रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस दौरान अनारक्षित टिकटों की बिक्री पर इसका कोई असर नही होगा।