जबलपुरः स्टेशन में हंगामा, यूपीआई पेमेंट फेल होने पर वेंडर ने यात्री की घड़ी छीन ली

यह पूरी घटना स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर कुछ दिन पूर्व हुई और 34 सेकंड के एक वीडियो में कैद हो गई। रविवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स पर एक युवक ने शेयर किया। वीडियो वायरल होते ही जबलपुर मंडल रेल प्रबंधक ने तत्काल संज्ञान लिया और वेंडर की पहचान कराई। आरपीएफ ने आरोपी वेंडर को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है। साथ ही, उसका वेंडिंग लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया है।