ट्रैफिक जवान को पीटने के आरोपित को पुलिस ने भेजा जेल

बाइक सवार व्यक्ति ने ट्रैफिक जवान पर किया जानलेवा हमला

ट्रैफिक जवान मुकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि धनतेरस को लेकर सड़क पर जाम की स्थिति बनी थी। इसी दौरान (जेएच 01 एयू 5953 )बाइक पर सवार एक व्यक्ति बीच सड़क पर ही बाइक खड़ा कर जाने लगा। बीच सड़क पर बाइक खड़ी होने की वजह से जाम और भी भीषण हो गया। जब बाइक सवार को सड़क किनारे गाड़ी लगाने को कहा गया तो उसने बदतमीजी शुरु कर दी। उसने अपना नाम बसंत कुमार महतो बताया और ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक जवान पर हमला शुरू कर दिया। उसने जवान की वर्दी फाड़ डाली और लोहे के चाबी से उसके चेहरे पर वार किया।

घटना के दौरान वहां तैनात शीतल दीपक टोपनो, प्रताप कुमार सिंह और अभिषेक कुमार की ओर से ट्रैफिक जवान की जान बचाई गई। साथ ही उन लोगों ने बसंत कुमार महतो को पकड़ा और थाने ले गए। कुजू ओपी क्षेत्र के करमा, हरवे गांव निवासी बसंत कुमार महतो के खिलाफ रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।