बिलासपुर : थार वाहन में आग लगी, वाहन में सवार युवकों ने कूदकर बचाई अपनी जान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थार कार आगे बढ़ रही थी तभी इंजन से अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही सेकंड में गाड़ी में आग भड़क उठी। आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई, कई लोगों ने दूर भागकर अपनी जान बचाई। घटना के तुरंत बाद सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची, इलाके को घेरकर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया। दमकल विभाग की टीम को सूचना दी गई, जिसने आग पर काबू पाया।

हालांकि गाड़ी का नंबर और मालिक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी की संभावना जताई जा रही है।