गंगा और उमेश बने जिला बार संघ के खेल व सांस्कृतिक सचिव

पत्र में बताया गया कि दोनों अधिवक्ताओं को संघ के प्रति उनके निरंतर योगदान और सक्रिय कार्यों को देखते हुए यह दायित्व दिया गया है। उनकी नियुक्ति पर उपाध्यक्ष शंकर चौहान, उपसचिव दीपक दत्त पांडे, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य प्रीति साह, तारा आर्य, शिवांशु जोशी, गौरव कुमार सहित अन्य अधिवक्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।