कोतवाली रानीपुर में करायी हिस्ट्रीशीटरों की परेड
एसएसपी ने सभी कोतवाली व थाना प्रभारियों को आपरधिक गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में त्यौहारी सीजन को देखते हुए कोतवाली रानीपुर में हिस्ट्रीशीटरों की परेड करायी गयी।
परेड के दौरान कोतवाली प्रभारी ने हिस्ट्रीशीटरों से उनकी वर्तमान गतिविधियों और क्या कार्य कर रहे हैं। इसकी जानकारी ली तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त ना होने की हिदायत दी। इसके अतिरिक्त सभी को प्रत्येक सप्ताह अपनी गतिविधियों की जानकारी बीट अधिकारी को देने के निर्देश दिए।









