केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून, 16 अक्टूबर । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से गुरुवार को राजभवन में केंद्रीय महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने सावित्री ठाकुर से महिलाओं और बच्चों के कल्याण, सशक्तीकरण सहित केंद्र सरकार की योजनाओं के संबंध में चर्चा की।

आज ही मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने भी राज्यपाल से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने मुख्य सचिव से प्रदेश के विभिन्न समसामयिक विषयों पर जानकारी प्राप्त की।