अपडेट: थूक जिहादी पर मुकदमा दर्ज, आराेपित गिरफ्तार
उत्तराखंड का उत्तरकाशी जिला एक बार भी चर्चाओं में है। हिंदू संगठनों ने एक बार फिर से शहर में विरोध प्रदर्शन किया है। आरोप है कि उत्तरकाशी शहर के एक रेस्टोरेंट में खाने को दूषित किया गया है, जिसको लेकर हिंदू संगठन से जुड़े युवाओं ने बाजार में दुकानें बंद कराई और प्रदर्शन किया।
खाने के दूषित करने का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद इस मामले पर और ज्यादा हंगामा हो गया।
उत्तरकाशी का जो वीडियो सामने आया है, उसमें युवक तंदूरी रोटी में थूक कर गंदगी फैला रहा है।
वहीं इस पूरे प्रकरण पर उत्तरकाशी की एसपी सरिता डोभाल ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है।
आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि देवभूमि ने इस तरह की हरकत किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इस तरह की घटनाओं की निंदा की है। वहीं प्रर्दशन कारियों ने आरोपी का रेस्टोरेंट को भी बंद करवा दिया है।









