फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
परसुडीह थाना क्षेत्र के मखदुमपुर रोड नंबर 2 में करीब 20 वर्षीय युवक का शव फंदे में लटका हुआ बरामद हुआ है।
मृतक पिछले लगभग 20 दिनों से मखदुमपुर रोड स्थित सुल्तान सेठ के घर में मजदूरी का कार्य कर रहा था।
गुरुवार की सुबह जब युवक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला, तो मकान मालिक और स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा और देखा कि युवक फंदे से लटका हुआ है। घटना की जानकारी पाते ही परसुडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को सुरक्षित रूप से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी ने बताया के पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है।









