कांग्रेस ने राजनीति को कलंकित किया : विश्वचक्षु

उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस के पास विकास की कोई बात नहीं बची, तो अब उसने भाजपा नेताओं के परिजनों पर झूठे आरोप गढ़ने शुरू कर दिए हैं। यह राजनीति नहीं, बदले की गंदी मानसिकता है। पुलिस ने एक सम्मानित बुज़ुर्ग को थाने के बाहर बिठाकर उसकी तस्वीरें वायरल कराईं, यह कांग्रेस सरकार की क्रूरता और राजनीतिक प्रतिशोध का चरम रूप है।

भाजपा ने सवाल उठाया कि हाल ही में दो प्रशासनिक अधिकारियों पर भी दुष्कर्म के आरोप लगे थे, क्या उनके साथ भी ऐसा ही बर्ताव किया गया या सिर्फ इसलिए यह अपमान किया जा रहा है क्योंकि वे भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के बड़े भाई हैं।

चक्षु ने चेतावनी दी है कि यदि कांग्रेस सरकार ने इस राजनीतिक घटियापन और बदले की कार्रवाई से बाज़ नहीं आई तो पूरी प्रदेश भाजपा और आम जनता सड़कों पर उतरकर कांग्रेस को करारा जवाब देगी।