नियमित टीकाकरण के माइक्रोप्लान को लेकर डब्ल्यूएचओ की कार्यशाला

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुखराज साध ने बताया कि कार्यशाला में नियमित्त टीकाकरण के सुदृढ़ माइक्रो प्लान के अलावा एईएफआई व वैक्सीन प्रीवेंटेबल डिजीज सर्विलेंस हेतु की जाने वाली कार्यवाही तथा फॉलोअप को गंभीरता से लिए जाने पर विशेष जोर दिया गया। आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता द्वारा नियमित टीकाकरण माइक्रोप्लान में नए जुड़े क्षेत्र, ढाणियों व कच्ची बस्तियों को शत प्रतिशत कवर करने के निर्देश दिए। विश्व स्वास्थ्य संगठन के सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनुरोध तिवारी ने चिकित्सा अधिकारियों को प्रजेंटेशन के माध्यम से शत प्रतिशत नियमित टीकाकरण के लिए सुदृढ़ माइक्रो प्लान पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। यूएनडीपी के योगेश शर्मा द्वारा टीकाकरण सत्र आयोजन से पहले यू विन सॉफ्टवेयर पर ऑनलाइन सत्र क्रिएट करने के बारे में आमुखीकरण किया गया।