केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का हुआ जबलपुर अल्प प्रवास

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर एयरपोर्ट से गोटेगांव रवाना हुये जहाँ प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की माताजी को श्रद्धांजलि देने के पश्चात पुनः जबलपुर पहुंचे, चौहान ने जबलपुर सर्किट हॉउस में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ से भेंट की।