स्वस्थ बाल, स्वस्थ भारत के संकल्प के साथ मनाया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

बुधवार को अल्पाइन पब्लिक स्कूल, उत्तरकाशी में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का पालिकाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान , मुख्य चिकित्सा अधिकारी उत्तरकाशी डॉ. बी एस रावत एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एस पांगती ने विधिवत शुभारंभ किया।

इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, स्वच्छता पर ध्यान देने और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करवाने हेतु प्रेरित किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कृमि जनित संक्रमण से बच्चों के स्वास्थ्य, एकाग्रता और पोषण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कृमि मुक्ति दिवस का उद्देश्य बच्चों को इन बीमारियों से मुक्त रखकर उनके स्वस्थ विकास को सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को कृमि नियंत्रण हेतु एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी जानकारी दी गई कि जनपद के 1060 सरकारी स्कूलों, 178 निजी स्कूलों, 1050 आंगनबाड़ी केंद्रों एवं व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में 1 से 19 वर्ष के 94536 बच्चों को अभियान के दौरान एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जानी है। जो बच्चे आज एलबेंडाजोल की गोली खाने से किन्हीं कारणवश वंचित रहेंगे उन्हें मापअप डे 15 अक्टूबर को दवाई खिलाई जाएगी।

अल्पाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक डॉ जया पटेल, शिक्षकगण सतीश नौटियाल, कोमल कुड़ियाल, अरविंद चौहान एवं स्वास्थ्य विभाग से आर बी एस के मैनेजर मनोज भट्ट व आर के एस के काउंसलर शशिबाला आदि मौजूद रहे।