नेशनल गतका चैम्पियनशिप के लिए 14 खिलाड़ी दिल्ली रवाना
खिलाड़ियों को रवाना करने के अवसर पर स्टेशन परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पलामू गतका संघ के ज़िला अध्यक्ष सोनू नामधारी, उपाध्यक्ष गुरबीर सिंह, बबलू चावला, मन्नत बग्गा, कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार मेहता, सह सचिव दीपेन्द्र सिंह और गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के शारीरिक शिक्षक अनिल पांडे मौजूद रहे।
ज़िला अध्यक्ष सोनू ने कहा कि पलामू के खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर अपनी क्षमता साबित की है। हमें पूरा विश्वास है कि वे दिल्ली में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी जिले का नाम रौशन करेंगे।
ज़िला सचिव सुमित बर्मन ने बताया कि इस वर्ष पलामू से कुल 14 खिलाड़ी विभिन्न विद्यालयों से चयनित हुए हैं, जो सब-जूनियर और जूनियर वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेंगे।
सुमित बर्मन ने यह भी बताया कि इस बार पलामू के लिए यह विशेष गर्व का विषय है, क्योंकि उनका स्वयं का चयन नेशनल रेफरी के रूप में हुआ है और झारखंड से इस उपलब्धि को पाने वाले वे पहले व्यक्ति हैं।









