ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या

जीआरपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह ग्रेटर नोएडा में रहकर नौकरी करता था। किसी कारण के चलते ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। एक्सप्रेस ट्रेन के ड्राइवर ने घटना के बाद पुलिस को बताया कि युवक ट्रेन आते वक्त ट्रैक पर काफी पहले से ही खड़ा था। युवक के आत्महत्या करने के कारण का अभी तक पता नहीं चला है।