सिवनीः अवैध सागौन जब्त, आरोपित फरार, तलाश जारी
वन परिक्षेत्र अधिकारी पीयूष गौतम ने सोमवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर रविवार–सोमवार की दरमियानी रात लगभग 1 बजे वन विभाग की टीम ने जंगल में दबिश दी। इस दौरान दो वाहन बजाज डिस्कवर और होंडा साइन में अवैध सागौन परिवहन किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान टीम ने वाहनों से दो नग सागौन के लट्ठे, दो आरे, रस्सी और हाथ कुल्हाड़ी जब्त की। आरोपितों के विरुद्ध अवैध कटाई एवं परिवहन का मामला दर्ज किया गया है। वन वृत्त की उड़नदस्ता टीम तथा वन विभाग की संयुक्त टीम फरार आरोपितों की तलाश कर रही है।









