मप्रः गाजिय़ाबाद के उच्च स्तरीय दल ने देखी इंदौर की स्मार्ट मीटरिंग

एनपीटीआई गाजियाबाद के चार सदस्यी दल के नेतृत्व उप निदेशक महेंद्र कुमार ने किया। दल स्मार्ट मीटर पोलोग्राउंड इंदौर स्थित मास्टर कंट्रोल सेंटर पहुंचा। यहां स्मार्ट मीटर की परियोजना के तहत इंदौर में पहले स्मार्ट मीटर से लेकर वर्तमान स्थिति में तेरह लाख पांच हजार स्मार्ट मीटरों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। विशेष रूप से विद्युत सेवा, विद्युत खपत, अधिकतम खपत इत्यादि के संबंध में डाटा विश्लेषण प्रक्रिया के तौर तरीकों पर अध्ययन किया गया। विद्युत सेवा में स्मार्ट मीटर टीम, बिल जनरेशन टीम, सूचना प्रौद्योगिकी टीम इत्यादि के संयुक्त प्रयासों की जानकारी ली गई। मीटरों का म्यूजियम भी देखा गया।

दल को परियोजना निदेशक संजय जैन, अधीक्षण यंत्री कीर्ति सिंह, कंट्रोल सेंटर प्रभारी नवीन गुप्ता ने जानकारी दी। गाजियाबाद के उच्च स्तरीय दल ने भी इंदौर की स्मार्ट मीटरिंग व्यवस्था देखी।