लापता की बरामदगी तक पुलिस मासिक रिपोर्ट करें पेश, एसपी करें मॉनिटरिंग
बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका में अधिवक्ता ऋषभ तायल ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता की नाबालिग बेटी गत 10 जुलाई से लापता है। काफी तलाश करने पर भी उसका पता नहीं चला। इस पर उसने 11 जुलाई को नीम का थाना पुलिस थाने में कुछ लोगों पर शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। याचिका में कहा गया कि करीब तीन माह का समय बीतने के बाद भी अभी तक पुलिस ने मामले में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की है और लापता किशोरी का कोई पता नहीं चला है। ऐसे में पुलिस को निर्देश दिए जाए कि वह उसकी लापता बेटी को बरामद करे। जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने पुलिस और जिला एसपी को निर्देश जारी करते हुए याचिका का निपटारा कर दिया है।









