राजद के पदाधिकारियों के स्‍वागत समारोह में संगठन को मजबूत करने का संकल्‍प

इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष शंभू नाथ चौधरी और सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष बैजू कुमार ने संयुक्त रूप से नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन किया।

समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष राम यादव, प्रदेश महासचिव कमलदेव सिंह, डीएन सिंह, नसीम अंसारी, जोगिंदर यादव और बिरेंद्र सिंह यादव, नवनियुक्त सचिव राजेश कुमार को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व एकजुटता का परिचय दिया और मिलकर पूरे कोल्हान में पार्टी के संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। साथ ही पूरे कोल्हान में टीम बनाकर पंचायत से जिला स्तर तक संगठन को पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने सामाजिक न्याय के साथ-साथ आर्थिक न्याय को आगे बढ़ाने तथा राष्ट्रीय जनता दल की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान देश में आर्थिक न्याय की नींव रखने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

समारोह में युवा जिला अध्यक्ष उदित यादव, युवा महानगर अध्यक्ष अश्वनी सिंह, वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव मंडल, कविलाश, बिरेंद्र राय, राजू यादव, अरविंद यादव, रवि, रामजी, सुमन मांझी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थेे।