रेलकर्मी को सिर्फ 17,951 रुपये बोनस देना सिर्फ धोखा है : एनएल कुमार

एनएल कुमार ने कहा कि रेलवे की माल ढुलाई और टिकट बिक्री से अरबों की कमाई हो रही है, फिर भी बोनस में वृद्धि क्यों रोकी जा रही है। उन्होंने बताया कि कोयला कर्मियों के बोनस में हर साल बढ़ोतरी होती है, जबकि रेलकर्मियों को लगातार कम राशि दी जा रही है।

कुमार ने सरकार पर आरोप लगाया कि आम जनता के बीच झूठा प्रचार किया जाता है कि रेलकर्मियों को 78 दिनों का बोनस दिया गया, जबकि वास्तविक राशि केवल 17,951 रुपये ही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सातवें वेतन आयोग के अनुसार बोनस नहीं बढ़ाया गया, तो रेलकर्मी आंदोलन के लिए विवश होंगे। उन्होंने केंद्रीय फेडरेशन से रेलकर्मियों के अधिकारों के लिए मुखर विरोध की अपील की।