रायपुर : घर में घुसकर एक दर्जन से ज्यादा बकरा-बकरी की चोरी, क्रेता समेत छह आरोपित गिरफ्तार
आरोपितों के कब्जे से चोरी की 8 बकरा और बकरी, नगदी रकम, एक चारपहिया वाहन एवं एक मोटरसाइकिल जब्त किया गया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 6 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई। आरोपित अशरफ कुरैशी, अकरम एवं ईरशाद कुरैशी पूर्व में भी बकरा-बकरी चोरी के प्रकरण में भिलाई दुर्ग से जेल निरूद्ध रह चुके हैं। आरोपितों के विरूद्ध थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 638/25 धारा 331(4), 305(ए), 238(ग), 317(2), 3(5) का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।









