अमृता हाट का रविवार को होगा शुभारंभ

महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक डॉ. राजेश डोगीवाल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूहों की प्रतिभा को मंच प्रदान कर उन्हें आर्थिक सशक्तीकरण की मुख्यधारा से जोड़ना है। अमृता हाट में राजस्थान के सभी जिलों की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित आकर्षक हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जाएगा। इस आयोजन में हैंडीक्राफ्ट, कशीदाकारी, लाख की चूड़ियां, पेपरमैशी आइटम, टेराकोटा, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, बुनाई एवं जूट वर्क, कांसा एवं पीतल वर्क, मसाले, आचार, पापड़ तथा अन्य हस्तशिल्प उत्पाद उपलब्ध रहेंगे।