जींद : फर्जी दस्तावेजों पर लिया 40 लाख का लोन

यह राशि 40 लाख रुपये से ज्यादा है। योगेश कुमार बंसल ने बताया कि पहले गुलाब सिंह ने एक लोन लिया था और उसके पूरा होने के बाद अजीत अग्रवाल ने एक गाड़ी ली। जिसमें उसने गुलाब सिंह के कागज नरेश अग्रवाल के नाम से तैयार करके गारंटर के रूप में लगा दिए। दो किश्त देने के बाद नरेश अग्रवाल के नाम से एक और गाड़ी का लोन करवा लिया। दोनों गाडिय़ों का लोन करीब 40 लाख रुपये से ज्यादा है। उन्होंने बताया कि नरेश अग्रवाल नाम का कोई व्यक्ति नही है और गुलाब सिंह के कागज ही नरेश अग्रवाल के नाम से फर्जी तरीके से बनाए गए हैं।

अब न तो कंपनी को फाइनेंस की हुई गाडिय़ां ही मिल रही हैं और ना ही इन नाम के लोग मिल रहे हैं। गुलाब सिंह झज्जर बालोट गांव का रहने वाला है जबकि अजीत अग्रवाल और भावना अग्रवाल भिवानी के रहने वाले हैं। तीनों आरोपितों ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर लोन लेकर लोन की 40 लाख रुपये से ज्यादा की राशि हड़पी है। शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।