पुलिस ने ढूंढ निकाले गुम हुए 19 मोबाइल, एसएसपी ने ऑनर को सौंपा
इस दौरान मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। लोगों ने कहा कि उन्होंने मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। पुलिस ने मोबाइल बरामद करके गिफ्ट दिया है।
एसएसपी ने कहा कि कई थाना क्षेत्रों में जिन लोगों के मोबाइल गुम या चोरी हो रहे थे, उनकी जांच सर्विलांस सेल कर रही थी। सर्विलांस सेल के विशेषज्ञ हर रोज खोए मोबाइलों की लोकेशन खोजने की कोशिश करते थे। उनकी मेहनत रंग लाई और धीरे-धीरे उन्हें सफलता मिलने लगी। 19 लोगों को उनके मोबाईल फोन दिये गये हैं।









