नन प्रैक्टिस भत्ता लेने के बावजूद प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों पर हो कार्रवाई : उच्च न्यायालय

अदालत ने रिम्स निदेशक को वैसे डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया, जो नॉन प्रैक्टिस भत्ता लेने के बावजूद प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे हैं। अदालत ने डॉक्टरों पर की गई कार्रवाई की जानकारी देने का निर्देश भी निदेशक को दिया। कोर्ट ने निदेशक से यह बताने को कहा है कि रिम्स की ऑडिट कब-कब हुई है, निदेशक को तिथिवार जानकारी शपथपत्र के माध्यम से देने का निर्देश कोर्ट ने दिया। मामले की अगली सुनवाई 19 सितंबर को होगी।